HSSC GROUP D 2026 EXAM: Haryana GK Complete Study Material & High-Yield Mock Test

Published on: July 25, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

HSSC GROUP D 2026 EXAM: Haryana GK Complete Study Material 

HSSC GROUP D 2026 EXAM: HSSC CET और HPSC परीक्षाओं के लिए हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे (15वीं विधानसभा), 2011 जनगणना आंकड़ों, नई खेल नीति व पुरस्कारों और प्राचीन इतिहास का संपूर्ण विस्तृत अध्ययन।

HSSC GROUP D 2026 EXAM

यदि आप HSSC CET, HPSC, हरियाणा पुलिस या अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रैक्टिस सेट आपकी परीक्षा के लिए रामबाण सिद्ध होगा।

HSSC GROUP D 2026 EXAM:आर्टिकल में हमने हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे (15वीं विधानसभा), जनगणना 2011, नवीनतम खेल नीति व पुरस्कारों, और प्राचीन इतिहास के सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के रूप में संकलित किया है

1. हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा एवं 2011 के जनगणना आंकड़े

हरियाणा राज्य की प्रशासनिक प्रणाली और जनसांख्यिकी से प्रतियोगी परीक्षाओं में सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं। हाल ही में गठित 15वीं हरियाणा विधानसभा (2024-2029) और वर्ष 2011 के जनगणना आंकड़े मुख्य बिंदु हैं।

15वीं हरियाणा विधानसभा एवं मंत्रिमंडल

  • विधानसभा अध्यक्ष (Speaker): हरविन्दर कल्याण

  • उपाध्यक्ष (Deputy Speaker): कृष्ण लाल मिड्डा

  • प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker): डॉ. रघुवीर सिंह कादयान

  • महिला प्रतिनिधित्व: 15वीं विधानसभा में कुल 13 महिला विधायक चुनकर आई हैं (भाजपा: 5, कांग्रेस: 7, निर्दलीय: 1)

  • सीटों का गणित: राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। सर्वाधिक सीटें हिसार (07 सीटें) में हैं, जबकि पंचकूला और चरखी दादरी में सबसे कम (2-2 सीटें) हैं

  • आरक्षित सीटें: कुल 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। नूंह, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, चरखी दादरी और पंचकूला – ये ऐसे 5 जिले हैं जहाँ कोई भी seat आरक्षित नहीं है

प्रशासनिक विभाजन व ऐतिहासिक तथ्य

  • मंत्रिमंडल आकार: संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत हरियाणा में अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं (कुल सीटों का 15%)

  • चंडीगढ़ विधानसभा भवन: इस भवन का नक्शा वास्तुकार ली कार्बजियर द्वारा तैयार किया गया था

  • प्रथम महिला अध्यक्ष: शन्नो देवी हरियाणा ही नहीं, बल्कि भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी थीं

  • नवीनतम नगर निगम: दिसंबर 2020 में बना मानेसर राज्य का 11वाँ नगर निगम है

HSSC GROUP D 2026 EXAM: जनगणना 2011 – मुख्य आंकड़े

पैरामीटर आंकड़े (2011)
कुल जनसंख्या

2,53,51,462 (भारत का 2.09%)

जनसंख्या घनत्व

573 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

कुल साक्षरता दर

75.6% (पुरुष: 84.1%, महिला: 65.9%)

क्षेत्रफल में स्थान

44,212 वर्ग किमी (राज्यों में 20वाँ स्थान)

2. हरियाणा में खेल, प्रमुख खिलाड़ी एवं राज्य पुरस्कार नीति

हरियाणा को भारत में ‘खेलों की नर्सरी’ माना जाता है। राज्य सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियां परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं।

प्रमुख खिलाड़ी एवं उनके उपनाम

  • रानी रामपाल (शाहबाद): हॉकी खिलाड़ी, जिन्हें ‘Golden Girl of Hockey’ कहा जाता है

  • कपिल देव: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, जिन्हें ‘Haryana Hurricane’ के नाम से जाना जाता है

  • साक्षी मलिक: 2016 रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता, जिनकी प्रसिद्ध आत्मकथा पुस्तक ‘Witness’ है

  • अंशू कंबोज: करनाल के युवा तेज गेंदबाज, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया

  • विनेश फोगाट: 2024 विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से विधायक चुनी गईं

खेल नीति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार राशियाँ

रियाणा की खेल नीति (2015) के तहत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को दी जाने वाली नकद राशि:

  • ओलंपिक खेल: स्वर्ण (Gold) – ₹6 करोड़, रजत (Silver) – ₹4 करोड़, कांस्य (Bronze) – ₹2.5 करोड़

  • एशियाई खेल (Asian Games): स्वर्ण पदक विजेता को ₹3 करोड़ दिए जाते हैं

  • भीम पुरस्कार: यह हरियाणा का सर्वोच्च राज्य खेल पुरस्कार है, जिसके तहत ₹5 लाख नकद और ₹5,000 प्रति माह पेंशन दी जाती है। (प्रथम विजेता: एथलीट गीता जुत्शी, 1981-82)

3. हरियाणा का प्राचीन इतिहास एवं पुरातात्विक साक्ष्य

हरियाणा की धरती वैदिक सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता और मध्यकालीन युद्धों का साक्षी रही है।

ग्रंथों व अभिलेखों में प्राचीन नाम

  • ऋग्वेद: ‘रज हरैयाणे’ शब्द का उल्लेख

  • महाभारत काल: अत्यंत समृद्ध भूमि होने के कारण इसे ‘बहुधान्यक’ कहा गया

  • मनुस्मृति: इस भू-भाग को ‘ब्रह्मवर्त’ नाम दिया गया

  • हर्षचरित (बाणभट्ट द्वारा): थानेसर क्षेत्र को ‘श्री कंठ जनपद’ नाम से जाना गया

हड़प्पाकालीन प्रमुख पुरातात्विक स्थल

  1. राखीगढ़ी (हिसार): यह भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल है, जहाँ विश्व का सबसे बड़ा सिंधु घाटी सभ्यता संग्रहालय (Museum) बनाया जा रहा है

  2. बनावली (फतेहाबाद): R.S. बिष्ट द्वारा खुदाई की गई। यहाँ से मिट्टी का बना हल और बैलगाड़ी के पहियों के निशान मिले हैं

  3. कुणाल (फतेहाबाद): पूर्व-हड़प्पा कालीन स्थल, जहाँ से राजसी मुकुट (Royal Crown) और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं

  4. बालू (कैथल): इस स्थल से प्राचीनतम लहसुन के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं

मध्यकालीन इतिहास व ऐतिहासिक युद्ध

  • पुष्यभूति/वर्धन वंश: वर्धन वंश के प्रतापी राजा हर्षवर्धन (606 ई.) ने अपनी राजधानी स्थानेश्वर (थानेसर) बनाई थी। उन्होंने प्रियदर्शिका, रत्नावली और नागानंद जैसे प्रसिद्ध संस्कृत नाटकों की रचना की

  • चक्रस्वामी मंदिर लूट (1014 ई.): महमूद गजनवी ने थानेसर पर आक्रमण कर प्रसिद्ध चक्रस्वामी मंदिर में लूटपाट की थी

  • सूरजकुंड का निर्माण: तोमर वंश के शासक अनंगपाल द्वितीय ने फरीदाबाद में सूरजकुंड का निर्माण करवाया

  • तराइन का युद्ध (1191/1192 ई.): तराइन (करनाल) में प्रथम युद्ध पृथ्वीराज चौहान ने जीता, जबकि दूसरे युद्ध में मोहम्मद गौरी की विजय हुई

  • पानीपत के युद्ध:

    • प्रथम युद्ध (1526): बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया

    • द्वितीय युद्ध (1556): अकबर की सेना ने दिल्ली के अंतिम हिंदू राजा हेमचंद्र (हेमू) को पराजित किया

  • सतनामी विद्रोह (1672): औरंगज़ेब के शासनकाल में नारनौल में संत वीरभान द्वारा स्थापित सतनामी संप्रदाय का ऐतिहासिक विद्रोह हुआ

  • स्वतंत्रता आंदोलन: 10 अप्रैल 1919 को महात्मा गांधी को पहली बार हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था

📝 अपनी तैयारी परखें – 100 प्रश्नों का मॉक टेस्ट दें: यहाँ क्लिक करें 

🔔 नवीनतम अपडेट:10 प्रश्नों का मॉक टेस्ट दें: यहाँ क्लिक करें 

📄 Haryana GK Complete Question: 35 प्रश्नों का मॉक टेस्ट दें: यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment