Marriage Registration Online

Haryana Marriage Registration

Rate this post

Haryana Marriage Registration; दोस्तों आज के समय में मैरिज सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण दस्तावजे बन चूका हैं मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना हो गया हैं बहुत ही जरुरी क्योंकि मैरिज सर्टिफिकेट कानूनी रूप से वैध प्रमाण पत्र हैं, जो हमें सामाजिक सुरक्षा और स्वीकृति प्रदान करवाता हैं। हरियाणा में विवाह पंजीकरण अधिनियम (Act)-2008 और स्पेशल मैरिज अधिनियम (Act)-1954 द्वारा पंजीकृत किया जाता है। इन अधिनियमों के तहत मैरिज सर्टिफिकेट बनबाने के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष से ऊपर और लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक होती हैं। तभी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता हैं और यदि पति या पत्नी की आयु निर्धारित आयु सीमा से कम होती हैं तो विवाह पंजीकरण नहीं होगा इसका महत्वपूर्ण उदेश्य बाल विवाह जैसी प्रथा को रोकना और पति की मृत्यु के बाद पत्नी को उसके अधिकार दिलवाने जैसे उदेश्यों को काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई हैं ।

Haryana Marriage Registration महत्वपूर्ण दस्तावजे बन चूका हैं कैसे?

मैरिज सर्टिफिकेट जीवन का एक महत्वपूर्ण दस्तावजे इसलिए भी बन चूका हैं क्योंकि यह पति और पत्नी के सबंध को प्रमाणित करता हैं हमें किसी भी प्रकार का काम हो वह चाहे पासपोर्ट बनबना, वीजा लगवाना, किसी दूसरे देश में नागरिकता प्राप्त करना, पति को पत्नी के आधार कार्ड में नाम बदलवाना, पति की मृत्यु के बाद पत्नी को उसके अधिकार दिलवाना, सरकार द्वारा दी जाने वाली विवाह शगुन योजना (Vivah Shagun Yojna), अंतर जातीय मैरिज प्रोत्साहन योजना (Inter Caste Marriage Scheme) जैसी सभी योजनाओ का लाभ लेने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको मैरिज सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं और उपरोक्त आगामी इन सब योजनाओं के बारे में हम आप को समय-समय पर प्रत्येक जानकारी देते रहेंगे, तो कृपया हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला हैं।

Haryana Marriage Registration रजिस्ट्रेशन की जानकारी


आप अपने राज्य में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिजिटल भारत के इस दौर में अब हर सेवा ऑनलाइन हो गई है, अन्य सभी सेवाओं की तरह मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जाने लगा है। हर राज्य की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अलग-अलग होती है। वर्तमान में हरियाणा राज्य में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस प्रकार है। जिसकी वेबसाइट https://shaadi.edisha.gov.in/ हैं। वेबसाइट पेज पर जाने के बाद हमें अपना लॉगिन अकाउंट रजिस्टर करना होगा। जिसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल और यूट्यूब पेज https://www.youtube.com/@csconlineservice में देंगे कि आप इस पर खुद को कैसे रजिस्टर करेंगे और अपने लॉगिन अकाउंट से अपना मैरिज सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करेंगे।

Haryana Marriage Registration के लिए लड़के का विवरण

यदि लड़का हरियाणा राज्य का है तो उसके पास अपना परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। परिवार पहचान पत्र के अंदर सभी जानकारी सही होनी चाहिए। लड़के का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, परिवार पहचान पत्र में मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए, रेजिडेंट (पते) के प्रमाण के लिए लड़के का आधार कार्ड, वोटर कार्ड होना चाहिए, जन्म तिथि प्रमाण में जन्म प्रमाण पत्र, 8वीं या 10वीं कक्षा का स्कूल प्रमाण पत्र, यदि लड़का अनपढ़ है तो वह पासपोर्ट, पैन कार्ड की प्रति संलग्न या लगा सकता है। लड़के के दस्तावेज़ों के साथ-साथ माता-पिता के दस्तावेज़ों की आवश्यकता भी होती है, इस लेख में हम आपको लड़के को मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जो आवश्यक सभी दस्तावेज चाहिए उसकी भी जानकारी देंगे।

Haryana Marriage Registration के लिए लड़की का विवरण

यदि कोई लड़की अन्य किसी भी राज्य से होती है तो दस्तावेजों में केवल रेजिडेंट (पते) के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, और जन्म तिथि के लिए जन्म प्रमाण पत्र, 8वीं, या 10वीं कक्षा का स्कूल प्रमाण पत्र, यदि लड़की अनपढ़ है तो पासपोर्ट, पैन कार्ड की प्रति संलग्न या लगा सकती है। हरियाणा राज्य की मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लड़का और लड़की दोनों के लिए एक सामान है। दोनों को उपरोक्त लिखित दस्तावेज अपने रजिस्ट्रेशन के लिए जमा करवाने होते है। जिनके अंदर सभी प्रकार की जानकारी सही होनी चाहिए। दस्तावेज सही होने इसलिए भी जरुरी होते है। जब मैरिज रजिस्ट्रेशन का आवेदन सफलता पूर्वक हो जाता है। उसके बाद बारी आती है अपनी एप्लीकेशन फाइल को रजिस्ट्रार ऑफिस (तहसील कार्यालय) लेकर जाने की तो उस समय आपके पास ये सभी दस्तावेज नहीं होते हैं । अगर दस्तावेजों होते भी है तो उनमे कोई ना कोई कमी होती है। जिसके लिए हमें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए मैं भी आपको इस लेख में कोई अधूरी जानकारी नहीं देना चाहता । इसलिए मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे इस लेख को पढ़ें और इसके साथ जुड़े रहें जिससे हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे सके।

Don’t have an account? Register Now

Gurwant

दोस्तों आप सभी का csconlineservice2024.com ब्लॉग पर स्वागत है। इस ब्लॉग में आपको ऑनलाइन सर्विस से जुड़ी जानकारी जैसे All India Govt Jobs, State Govt Jobs, Bank Jobs, Railway Jobs, Marriage Certificate, Police Clearance Certificate (PCC), Gun License, Online E-stamp, Online Job Update, Pan Card, Saksham Yojana, Bijli Connection, Birth Certificate से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं।

View Comments

Recent Posts

UPSC NDA II Recruitment 2025 – Apply Online for 406 Posts

UPSC NDA II Recruitment 2025 के प्रमुख विवरण पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन…

15 hours ago

Bihar Public Service Commission (BPSC) – Recruitment for 1250 posts of Deputy Collector, Revenue and other officers

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - डिप्टी कलेक्टर, राजस्व एवं अन्य अधिकारियों के 1250 पदों…

1 day ago

CSIR-NIO Recruitment 2025: Opportunities for Aspiring Scientists and Technicians

CSIR-NIO Recruitment 2025 के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन प्रक्रिया, आवेदन चरण…

1 day ago

AP DSC Hall Ticket Download 2025 -डायरेक्ट लिंक यहाँ उपलब्ध

AP DSC Hall Ticket Download 2025 आज apdsc.apcfss.in द्वारा जारी AP Teacher Hall Ticket PDF…

1 day ago

RRB NTPC EXAM 2025-कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) 5 और 6 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा, कॉल लेटर लिंक यहाँ देखें

RRB NTPC EXAM 2025: एडमिट कार्ड (1 जून को लाइव), स्नातक स्तरीय कॉल लेटर लिंक…

2 days ago

ISRO Recruitment 2025: Apply Online For 320 Posts

ISRO Recruitment 2025: इस लेख में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन प्रक्रिया के…

3 days ago