मैरिज सर्टिफिकेट डॉक्यूमेंट

कोर्ट मैरिज डॉक्यूमेंट

Rate this post

कोर्ट मैरिज डॉक्यूमेंट; मैरिज रजिस्ट्रेशन लेख में हमने आपको परिवार पहचान पत्र से संबंधित जानकारी और गवाहों के बारे में कुछ अच्छी जानकारी देने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। इसके बाद हम आवेदक विवरण के बारे में बात करते हैं । जिसमें आवेदक स्लाइड में आपके सामने तीन फ़ील्ड खुलती हैं। जिसमें सबसे पहले (Bride) दुल्हन फ़ील्ड पर क्लिक करें। यदि दुल्हन का परिवार अपने जिला या ब्लॉक सत्तर में मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा रहा है। तो इस क्षेत्र में (दुल्हन) खुद अपना आवेदन ऑनलाइन दाखिल करवा सकती हैं। जिसमें  आपको Bride पर Click करना होता है । दूसरे ही स्थान पर आता हैं (Groom) दूल्हे का विवरण इस फ़ील्ड पर क्लिक करने के बाद ठीक इसी प्रकार से दूल्हा भी अपने  जिले  या ब्लॉक सत्तर में मैरिज रजिस्ट्रेशन आवेदन ऑनलाइन दाखिल करवा सकता हैं। नंबर तीन फ़ील्ड Other का होता है ये हमारे लिए एक वैकल्पिक फ़ील्ड भी है। इसमें दूल्हे या दुल्हन के परिवार से उसके माता-पिता में से कोई भी अपने बच्चो के मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अपने नाम से आवेदन जमा करवा कर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदक के पास आवेदक का पता, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रर ईमेल आदि पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

Pic Credit – shaadi.edisha.gov.in

मैरिज रजिस्ट्रेशन फोटोग्राफ

आवेदक जानकारी पूरी करने के बाद फोटोग्राफ टैब की बारी आती है। जिस पेज में हमें फोटोग्राफ में अधिकतम आकार 100KB(Attach Photographs  Maximum size100 KB) तक के आकार की फोटोग्राफ अपलोड करनी होती है। जिसमें दूल्हे की पासपोर्ट साइज फोटो एक और दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो के ठीक निचे लिखा आता है। (जोड़े की फोटो, जो प्रमाण पत्र पर लगाई जानी है। (जोड़े की बैठे/खड़े की फोटो स्पष्ट/सफेद पृष्ठभूमि के साथ 3:2 के अनुपात में संलग्न करें) जोड़े की फोटो जिसमें दूल्हा और दुल्हन (लड़का और लड़की) दोनों की फोटो 3×2 साइज जिसका (Background) पृष्ठभूमि सफेद दूल्हा और दुल्हन या तो बैठे हो या खड़े फोटो स्पष्ट और अच्छे (Background) पृष्ठभूमि में होनी चाहिए । क्योंकि यहाँ जो फोटो अपलोड होगी वही फोटो आपके मैरिज सर्टिफिकेट पर लगाई जाएगी।

शादी की फोटो 1

विवाह के समय जयमाला फोटो, फेरों या आनंद कारज की रस्म होती है। इसकी कुछ तस्वीरें हमारे पास होती हैं। जिन्हें हमें अपनी शादी की फोटो (Wedding Photo) में 4×6 अधिकतम आकार: 100 KB में अपलोड करना होता हैं। हमें इनमें से केवल एक ही फोटो अपनी (Wedding) शादी की फोटो में अपलोड करनी होती है।
(Wedding Photo)

शादी की फोटो 2

विवाह में फेरों या आनंद कारज जैसी सभी रस्मो को पूरा करने के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ माता-पिता की तस्वीरें भी होती है। जिन्हें हमें अपनी शादी की फोटो 2 (Wedding Photo2) में 4×6 अधिकतम आकार: 100 KB में अपलोड करना होता हैं।

हम मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन लेख में आपको बेहतर जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं। अगर आपको दस्तावेज अपलोड करने में समस्या आती है तो आप हमें ईमेल आईडी cscismailada69@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। इसलिए मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे इस लेख को पढ़ें और इसके साथ जुड़े रहें जिससे हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे सके।

Pic Credit – shaadi.edisha.gov.in

मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

इसमें दस्तावेज़ अपलोड करने का Maximum Size 100KB हैं  दूल्हे और दुल्हन की उम्र के प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए A (Birth Certificate) जन्म प्रमाण पत्र, B (School Certificate), और (Self Declaration Regarding Age) आयु के संबंध में स्व-घोषणा पत्र

दूल्हे और दुल्हन के पता प्रमाण में Aadhaar card, Voter ID Card, Ration Card, BPL Ration Card, Passport, Driving License, Domicile/Resident Certificate, सभी दस्तावेज अपलोड करने के लिए इनका साइज 100KB तक या इससे कम होना चाहिए

विवाह प्रमाण पत्र में पंडित द्वारा विवाह की स्व-घोषणा(Declaration) प्रमाण पत्र  और संस्था, होटल, पैलेस, या गुरुद्वारे रजिस्टर प्रमाण पत्र शादी कार्ड (Wedding Cards),  Joint Declaration from Bride and Groom along with photograph of the Wedding लड़की और लड़का दोनों का स्व-घोषणा पत्र

Joint Declaration from Bride and Groom Declaration आप चाहें तो हमसे प्राप्त कर सकते हैं और यदि आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन आवेदन का पूरा सेट चाहिए तो आप हमारी मेल आईडी या वेबसाइट पर हमसे मांग सकते हैं। इसलिए मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे इस लेख को पढ़ें और इसके साथ जुड़े रहें जिससे हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे सके।

शादी का कार्ड:-

मैरिज सर्टिफिकेट के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों की और से शादी के कार्ड चाहिए।

विवाह का प्रमाण पत्र:-
शादी के कार्ड के साथ गुरुद्वारे का प्रमाण पत्र, पंडित द्वारा लिखित प्रमाण पत्र के साथ पंडित का आधार कार्ड फोटो कॉपी, पैलेस, होटल या किसी संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी डॉक्यूमेंट में शामिल हैं।

दूल्हा और दुल्हन के दोनों पक्षों की विवाह फोटोग्राफ (युगल फोटोग्राफ):-
दूल्हा और दुल्हन की एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो और दूल्हा-दुल्हन की (4 फोटो) 2×3 साइज की फोटो होनी चाहिए। दूल्हा और दुल्हन के माता – पिता की एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।

मैरिज फोटोग्राफ:-
गवाह फोटो में शादी और आनंद कारज समारोह के समय माता-पिता का आशीर्वाद लेते हुए फोटो, फेरो के साथ जयमाला फोटो, अपने परिवार के साथ दूल्हा और दुल्हन दोनों की स्टेज फोटो शामिल है।

दूल्हा और दुल्हन की जन्मतिथि का प्रमाण :-
दूल्हा और दुल्हन का स्कूल से प्रमाण पत्र 5वीं, 8वीं, दसवीं क्लास सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट,उम्र का शपथ पत्र भी संलग्न किया जा सकता है

दूल्हा और दुल्हन का निवास प्रमाण :-
दूल्हा और दुल्हन का वोटर कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (फॅमिली आई-डी) के साथ दूल्हा और दुल्हन के माता और पिता का आधार कार्ड, राशन कार्ड चाहिए।

गवाह का प्रमाण पत्र:-
दूल्हा या दुल्हन में से किसी एक पक्ष के गवाहों के आधार कार्ड में नम्बरदार का आधार कार्ड और एक अन्य गवाह का आधार कार्ड होना चाहिए।

नोट:-
यदि दूल्हा अपने जिला या लोकल सत्तर पर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाता है तो दोनों गवाहों के आधार कार्ड दूल्हे पक्ष के होंगे। और यदि दुल्हन पक्ष अपने जिला या लोकल सत्तर पर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा रहे है तो दोनों गवाहों के आधार कार्ड दुल्हन पक्ष के होंगे। और दोनों गवाहों को दोनों पक्षों के साथ विवाह रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होना होगा क्योंकि रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों पक्षों के साथ गवाहों की फोटो भी होती है

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

          Pic Credit – shaadi.edisha.gov.in

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:-

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए यदि हरियाणा से संबंधित परिवार के पास परिवार पहचान पत्र आईडी नहीं है, तो दुल्हन या दूल्हे को पहले परिवार पहचान पत्र आईडी बनवानी होगी। इसके बाद ही मैरिज पोर्टल पर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने वाले दुल्हन या दूल्हे दोनों में से किसी एक का मूल रूप से भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए इन दोनों पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अन्यथा आप मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं कर सकते भारतीय नागरिकता और परिवार पहचान पत्र के साथ, दूल्हा और दुल्हन को उस जिले में कम से कम एक महीने तक रहना होगा जिसमें शादी का रजिस्ट्रेशन किया जाना है।

बाल विवाह अधिनियम के अनुसार भारत में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदक लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष और लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए यह कानून बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसने अपने पिछले कानून में संशोधन किया और दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए शादी की न्यूनतम आयु बढ़ा दी।

भारत में मैरिज सर्टिफिकेट स्पेशल मैरिज Act, 1954 और बाल विवाह अधिनियम, 2006 ने दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए शादी के लिए न्यूनतम आयु 21 और 18 वर्ष निर्धारित की है।

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको शादी हो जाने के 3 महीने के अंदर अपना आवेदन करना जरुरी होता है। शादी 90 दिन पुरे होने के बाद आपको अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और जिला उप आयुक्त (DC) से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद ही आप अपना मैरिज सर्टिफिकेट बना सकते हो। किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको 3 से 6 महीने के अंदर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

मैरिज रजिस्ट्रेशन के समय दूल्हा और दुल्हन दोनों के एक से अधिक पत्नी या पति नहीं होने चाहिए। यदि आप दोनों में से किसी की
पहले शादी हो चुकी है और अब आप तलाक लेने के बाद दोबारा शादी कर रहे हैं। तो आपको नया मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने तलाक प्रमाण पत्र का उपयोग अपने नए मैरिज सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए करना होगा।

मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए दूल्हे और दुल्हन की उम्र उनकी शादी की तारीख के अनुसार 21 वर्ष और दुल्हन की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शादी की तिथि के समय दूल्हे की उम्र 21 वर्ष दुल्हन की आयु 18 वर्ष हो इसकी जानकारी के लिए आपको अपनी शादी की तिथि को अपनी जन्म तिथि के साथ घटाना होता है। जैसे उदाहरण के लिए शादी की तिथि 23/06/2024 जन्म तिथि 23/05/2003 है तो आपकी उम्र होगी 21 साल 01 महीना और 00 दिन होगी। जिसके लिए आप AGE CALCULATOR का इस्तमाल कर सकते हो। जिसका लिंक मैं आपको यह दे दूंगा।

FORM NO.1

 SEE RULE 3(3) (A) AND 4 (A)
APPLICATION
FOR REGISTRATION OF MARRIAGE UNDER THE HARYANA COMPULSORY REGISTRATION
OF MARRIAGE ACT, 2008 (6 OF 2008)

FORM II

 (SEE RULE 3(3) (B) AND 7 (A)
(MARRIAGE REGISTRATION REGISTER)
REGISTER OF MARRIAGE FOR …………………. TEHSIL/SUB-TEHSIL/CITY FOR THE YEAR…….

FORM IV
(SEE RULE 3(3) (D)
OFFICE OF REGISTRAR OF MARRIAGE, KURUKSHETRA CITY
MARRIAGE REGISTRATION CERTIFICATE
AFFIDAVIT
(AFFIDAVIT OF BOTH BRIDE AND GROOM)
AFFIDAVIT
(GROOM)

AFFIDAVIT

(BRIDE)
DECLARATION LETTER
(BRIDE AND GROOM)
AFFIDAVIT
(AFFIDAVIT OF PARENTS OF BRIDE AND GROOM)

DECLARATION LETTER
(DECLARATION OF PARENTS OF BRIDE AND GROOM)                                                         

AFFIDAVIT
(AFFIDAVIT OF NUMBERDAR WITNESS)

AFFIDAVIT
(AFFIDAVIT OF WITNESS)

DECLARATION LETTER
(DECLARATION OF WITNESS)

नोट: ये सभी दस्तावेज़ आपको हमारे लेख में वर्ड फ़ाइल में मिलेंगे।

  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.code1.agecalculator

 धन्यवाद 🙏

Don’t have an account? Register Now

Gurwant

दोस्तों आप सभी का csconlineservice2024.com ब्लॉग पर स्वागत है। इस ब्लॉग में आपको ऑनलाइन सर्विस से जुड़ी जानकारी जैसे All India Govt Jobs, State Govt Jobs, Bank Jobs, Railway Jobs, Marriage Certificate, Police Clearance Certificate (PCC), Gun License, Online E-stamp, Online Job Update, Pan Card, Saksham Yojana, Bijli Connection, Birth Certificate से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं।

View Comments

Recent Posts

UPSC NDA II Recruitment 2025 – Apply Online for 406 Posts

UPSC NDA II Recruitment 2025 के प्रमुख विवरण पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन…

20 hours ago

Bihar Public Service Commission (BPSC) – Recruitment for 1250 posts of Deputy Collector, Revenue and other officers

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - डिप्टी कलेक्टर, राजस्व एवं अन्य अधिकारियों के 1250 पदों…

1 day ago

CSIR-NIO Recruitment 2025: Opportunities for Aspiring Scientists and Technicians

CSIR-NIO Recruitment 2025 के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन प्रक्रिया, आवेदन चरण…

2 days ago

AP DSC Hall Ticket Download 2025 -डायरेक्ट लिंक यहाँ उपलब्ध

AP DSC Hall Ticket Download 2025 आज apdsc.apcfss.in द्वारा जारी AP Teacher Hall Ticket PDF…

2 days ago

RRB NTPC EXAM 2025-कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) 5 और 6 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा, कॉल लेटर लिंक यहाँ देखें

RRB NTPC EXAM 2025: एडमिट कार्ड (1 जून को लाइव), स्नातक स्तरीय कॉल लेटर लिंक…

3 days ago

ISRO Recruitment 2025: Apply Online For 320 Posts

ISRO Recruitment 2025: इस लेख में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन संरचना, चयन प्रक्रिया के…

3 days ago